PUBG Mobile 7 अप्रैल को ला रहा है नया अपडेट : Karakin मैप
PUBG Mobile ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए गेम में नए Karakin मैप के 7 अप्रैल को आने की घोषणा की। डेवलपर्स ने यह भी बताया कि नए मैप के आने के साथ Vikendi मैप को अस्थाई रूप से गेम से हटा दिया जाएगा। Karakin मैप 1 साल पुराना मैप है। इसे सबसे पहले PlayersUnknown Battleground (PUBG) में पेश किया गया था और यह पिछले कुछ समय से पबजी मोबाइल के बीटा वर्ज़न में था। अब यह PUBG Mobile के ग्लोबल स्टेबल वर्ज़न में अपना रास्ता बनाने जा रहा है।
नया मैप 2×2 साइज़ के साथ आता है। इसमें कुल 64 प्लेयर्स खेल सकते हैं। छोटा होने की वजह से मैप में रोमांचक मैच होंगे। पीसी प्लेयर्स द्वारा इस मैप को काफी पसंद किया जाता है, क्योंकि इसमें समय समय पर आसमान से बम की बरसात भी होती हैं। इसे Demolition Zone कहा जाता है। यह हर मैच के साथ बदलता है। कैंपिंग करने वाले प्लेयर्स के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है। इसमें पहले एक सायरन बजता है, जिसके बाद आसमान से गोले बरसते हैं।
इस मैप में स्टिकी बॉम्ब भी मिलते हैं, जो दिवारों के पीछे छिपे प्लेयर्स को एक्सपोज़ करने में मदद करते हैं। यह दिवारों को तोड़ने में कारगर होते हैं। इसके अलावा काराकिन मैप में पतली दिवारों के आरपार भी गोलियां पहुंच सकती है, जो कैंपर्स के लिए खतरनाक है। इन सब की वजह से Karakin मैप में गेम काफी रोमांचक हो जाता है, क्योंकि आप कैंप नहीं कर सकते हैं, आपको समय-समय पर अपनी रणनीति बदलनी पड़ती है।
Karakin मैप 7 अप्रैल को आ रहा है, लेकिन भारतीय फैंस को इसे खेलना का मौका नहीं मिलेगा। क्योंकि भारत में PUBG Mobile सितंबर 2020 से बैन है और इसकी वापसी को लेकर फिलहाल द्वारा किसी प्रकार की जानकारी सामने नही आई है। डेवलपर्स का कहना है कि गेम की वापसी को लेकर भारत सरकार से बातचीत चल रही है। हालांकि देखना यह है कि भारत सरकार इस गेम को दुबारा इंडिया में लांच करती है या नही ।